परिहार: रुक-रुककर बारिश ने बिगाड़ी परिहार की रफ्तार, सड़कें जलमग्न, मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें
परिहार प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं मकान निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्य भी प्रभावित हैं। निर्माण कार्य ठप रहने से रोज कमाकर परिवार चलाने वाले मजदूरों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। बारिश