बुढ़ाना: बुढाना क्षेत्र की विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का लगाया आरोप, थाने में दिया शिकायती पत्र
कस्बा बुढाना क्षेत्र की एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक ने 3 साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया है। जिसके चलते महिला ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत देते हूए कार्यवाही की मांग की है। जिसपर पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी युवक के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।