नवाबगंज: बाराबंकी में तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी जनपद के मसौली विकास खंड अंतर्गत जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेंरा दौलतपुर गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव गांव के तालाब में मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजन पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजन सोमवार सुबह करीब 10 बजे दवा लेने के लिए घर से निकला था,लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।