हुलासगंज: हुलासगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन, गरीबों को सस्ती दवाओं से मिलेगी राहत
हुलासगंज प्रखंड के हुलासगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अभय गोप, युवा राजद उपाध्यक्ष रिपु जी, मुखिया रंजीत शर्मा, विष्णु शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार व रामप्रताप सिंह मौजूद रहे। इस केंद्र पर दवाएं 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी, जिससे गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र का संचालन मंटू कुमार कर रहे हैं।