इंदौर: अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर वसीम खान गिरफ्तार, राजस्थान से इंदौर तक फैला नेटवर्क, आरोपी पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज
Indore, Indore | Apr 7, 2026 पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान वसीम खान निवासी प्राजस्थान के रूप में हुई है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों—रिजवान खोकर, फैजान मंसूरी, समीर लकारा और काजल उपाध्याय—से पूछताछ के दौरान वसीम खान का नाम सामने आया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान के देवलदी क्षेत्र से उसे गिरफ्तार किया।