मंदसौर: मंदसौर कॉलेज ग्राउंड में खिलाड़ियों के लिए पेयजल संकट, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने लिया संज्ञान
मंदसौर कॉलेज ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को लंबे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। खिलाड़ियों की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया सीधे कॉलेज ग्राउंड पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी परेशानी सुनी।