नौगढ़: सेमरा मोड़ पर युवक को रोककर बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नौगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ पर युवक को रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाघी निवासी संतोष केशरी ने थाना नौगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर कई नामजद व अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।आज शनिवार दोपहर 03 बजे पुलिस द्वारा बताया गया की मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।