गुरुवार को करीब 12 बजे नर्मदापुरम में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने हालात गंभीर कर दिए हैं। आदर्श नगर और छोटी पहाड़िया क्षेत्र में लोग लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे हैं। पानी नहीं मिलने से नाराज स्थानीय महिलाओं और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद वे नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया।