चतरा: चतरा में बिटिया सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ, जिला परिषद अध्यक्षा समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया
Chatra, Chatra | Jul 16, 2026 चतरा में बिटिया सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा अर्चना कर जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी,जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप समेत अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।बताया गया को चतरा जिले में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक उत्थान को लेकर बिटिया सेवा फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया है।