निवाई: वजीराबाद में बीसलपुर टंकी डेढ़ साल से बंद, ग्रामीण परेशान
Niwai, Tonk | Jun 22, 2026 निवाई की सिरस पंचायत के वजीराबाद गांव में बीसलपुर योजना के तहत बनी पानी की टंकी डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हुई। टंकी निर्माण, पराना तक पाइपलाइन और वजीराबाद-खलीलाबाद में घर-घर कनेक्शन का काम पूरा है। फिर भी जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीण भटक रहे हैं।