डीग: डीग पुलिस का सघन अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर की गई बड़ी कार्रवाई, 422 वाहनों के चालान
जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को विशेष श्रेणी की नाकाबंदी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वाहन जांच की गई।