डुमरांव: भीषण गर्मी के बीच डुमरांव में आंशिक बंदी का दिखा असर, दोपहर में थमी रफ्तार, प्रशासन का आंशिक लॉकडाउन का निर्देश
Dumraon, Buxar | May 27, 2026 डुमरांव में भीषण गर्मी के बीच प्रशासन के निर्देशों का असर साफ तौर पर देखने को मिला। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि आदेश में लॉकडाउन शब्द का उल्लेख नहीं है, लेकिन इसकी प्रकृति आंशिक लॉकडाउन जैसी ही प्रतीत हो रहा है।