बदायूं: कोठा गांव में पुराने झगड़े के चलते 15 लोगों ने 3 लोगों को मारपीट कर घायल किया
Budaun, Budaun | May 6, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के कोठा गांव में पुराने झगड़े के विवाद में 15 लोगों ने हरिओम पुत्र विद्याराम, रजनी पुत्री भंवर पाल, वीरपाल पुत्र विद्याराम को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।