Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

दरभंगा। जिले के जाले थाना क्षेत्र अंतर्गत खरका बसंत गांव की 22 वर्षीय युवती मेघा कुमारी के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। युवती की बरामदगी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों के अनुसार मेघा कुमारी 12 जून 2026 को जीविका समूह की बैठक में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश करने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिवार वालों ने जाले थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा पूर्व में धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित बरामद किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार शाम खरका बसंत के मुख्य मार्ग को टायर जलाकर तथा बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारी युवती की शीघ्र बरामदगी और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही जाले थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस युवती की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी और तकनीकी जांच में जुटी हुई है। वहीं पूरे मामले को लेकर गांव में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

Singhwara, Darbhanga | Jun 18, 2026

MORE NEWS

सिंहवाड़ा में शांति समिति की बैठक, डीएसपी एस.के. सुमन की चेतावनी—डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,ड्रोन से निगरानी और अफवाहबाजों पर कार्रवाई !

सिंहवाड़ा में शांति समिति की बैठक, डीएसपी एस.के. सुमन की चेतावनी—डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,ड्रोन से निगरानी और अफवाहबाजों पर कार्रवाई !

Singhwara, Darbhanga | Jun 22, 2026

मेघा कुमारी (ग्राम – कतरौल बसंत) के मामले में कुछ तथ्य सामने आए हैं।जब बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी, तब उसके परिजन विधायक जी से मिलने गए थे। उस समय विधायक जी ने परिजनों से कहा था कि प्रशासन अपना कार्य कर रहा है, इसलिए दो दिन का समय दिया जाए और जांच पूरी होने दी जाए।
लेकिन कुछ लोगों द्वारा मामले को राजनीतिक रंग दिया गया। सोशल मीडिया और तथा कथित पत्रकार (मोबाइलधारी) के माध्यम से तरह-तरह की बातें फैलायी गईं तथा विधायक जी के खिलाफ भी अपशब्द कहे गए। कई घंटों तक सड़क जाम कर प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जबकि प्रशासन लगातार मामले की जांच में जुटा हुआ था।
इस बीच परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताई गई, लेकिन अब जो तस्वीरें और जानकारी सामने आई हैं, उनसे यह स्पष्ट होता है कि मेघा कुमारी ने अपनी इच्छा से कोर्ट मैरिज की है। इससे अपहरण की आशंका को बल नहीं मिलता।
यह घटना हमें सिखाती है कि किसी भी मामले में जांच पूरी होने से पहले अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए और न ही बिना तथ्य के किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाना चाहिए। प्रशासन को अपना कार्य करने का अवसर देना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
सत्य अंततः सामने आ ही जाता है, इसलिए संयम और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखना हम सभी का कर्तव्य है।

मेघा कुमारी (ग्राम – कतरौल बसंत) के मामले में कुछ तथ्य सामने आए हैं।जब बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी, तब उसके परिजन विधायक जी से मिलने गए थे। उस समय विधायक जी ने परिजनों से कहा था कि प्रशासन अपना कार्य कर रहा है, इसलिए दो दिन का समय दिया जाए और जांच पूरी होने दी जाए। लेकिन कुछ लोगों द्वारा मामले को राजनीतिक रंग दिया गया। सोशल मीडिया और तथा कथित पत्रकार (मोबाइलधारी) के माध्यम से तरह-तरह की बातें फैलायी गईं तथा विधायक जी के खिलाफ भी अपशब्द कहे गए। कई घंटों तक सड़क जाम कर प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जबकि प्रशासन लगातार मामले की जांच में जुटा हुआ था। इस बीच परिजनों द्वारा अपहरण की आशंका जताई गई, लेकिन अब जो तस्वीरें और जानकारी सामने आई हैं, उनसे यह स्पष्ट होता है कि मेघा कुमारी ने अपनी इच्छा से कोर्ट मैरिज की है। इससे अपहरण की आशंका को बल नहीं मिलता। यह घटना हमें सिखाती है कि किसी भी मामले में जांच पूरी होने से पहले अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए और न ही बिना तथ्य के किसी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि पर आरोप लगाना चाहिए। प्रशासन को अपना कार्य करने का अवसर देना चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। सत्य अंततः सामने आ ही जाता है, इसलिए संयम और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखना हम सभी का कर्तव्य है।

Singhwara, Darbhanga | Jun 21, 2026

माननीय न्यायालय द्वारा कमतौल थाना कांड संख्या 93/26 में निर्गत इश्तिहार वारंटी वीणा देवी पति विनय राय साo अहियारी गोट एवं कमतौल थाना कांड संख्या 145/25 के इश्तिहार वारंटी विजय ठाकुर पिता चतुर्भुज ठाकुर साo सोतिया दोनों थाना-कमतौल जिला-दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया।

कमतौल थाना द्वारा की गई कार्रवाई।
#BiharPolice #Darbhangapolice #HainTaiyarHum #dial_112
मिथिला क्षेत्र पुलिस Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

माननीय न्यायालय द्वारा कमतौल थाना कांड संख्या 93/26 में निर्गत इश्तिहार वारंटी वीणा देवी पति विनय राय साo अहियारी गोट एवं कमतौल थाना कांड संख्या 145/25 के इश्तिहार वारंटी विजय ठाकुर पिता चतुर्भुज ठाकुर साo सोतिया दोनों थाना-कमतौल जिला-दरभंगा के घर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया। कमतौल थाना द्वारा की गई कार्रवाई। #BiharPolice #Darbhangapolice #HainTaiyarHum #dial_112 मिथिला क्षेत्र पुलिस Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar

Singhwara, Darbhanga | Jun 19, 2026