टिब्बी: टिब्बी के कुलचंद्र गांव में शादी के नाम पर ₹1.35 लाख की ठगी, दुल्हन जेवर और नकदी लेकर फरार
जिले के कुलचंद्र गांव में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि परिचितों ने झारखंड की युवती से शादी करवाने के नाम पर उससे ₹1.35 लाख लिए। 8 जून को शादी के बाद युवती उसके घर रहने लगी, लेकिन 11 जून की रात परिवार को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी व जेवरात व मोबाइल लेकर फरार हो गई