लंभुआ: गोपीनाथपुर में जल जीवन मिशन द्वारा खोदी गई आधा दर्जन से अधिक सड़कें कटकर बहीं, ग्रामीणों को हुई मुश्किल
लंभुआ तहसील क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में बीते दिनों हुई भारी बारिश से करीब आधा दर्जन से अधिक सड़कें कटकर बह गई है।बताया जा रहा है कि यह सड़कें जल जीवन मिशन द्वारा खोदी गई थी।सड़कें कटकर बह जाने से ग्रामीणों व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारियों से मार्ग सही करवाने की मांग की है।