लंभुआ: बेलासदा शंकरपुर गांव में अराजकतत्वों ने तोड़ी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
लंभुआ तहसील क्षेत्र के थाना कोतवाली देहात के बेलासदा शंकरपुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अराजकतत्वों ने तोड़ खंडित कर दिया।डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने से ग्रामीणों व बाबा साहब के अनुयायियों में भारी आक्रोश है।वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गई है।वहीं प्रशासन दूसरी अंबेडकर प्रतिमा लाकर लगाने का प्रयास कर रही है।