होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के मुख्य बाजार में गटर का ढक्कन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बुधवार को करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो मुख्य बाजार का बताया जा रहा है जिसमें दो युवक सड़क के बीच लगे गटर का लोहे का ढक्कन चोरी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार, दो चोर बाइक पर सवार होकर आते हैं। इनमें से एक युवक बाइक से उतरता है और सड़क के बीच बने गटर का भारी लोहे का ढक्कन उठाकर बाइक पर रख देता है।