झारखंड में सरकार के खिलाफ जेएलकेएम की छात्र अधिकार पदयात्रा तेज हो गई है। डुमरी से शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को हजारीबाग पहुंची। सैकड़ों छात्र रांची विधानसभा तक 180 किमी पैदल मार्च कर रहे हैं। नेताओं ने सरकार को विकास में विफल बताया और छात्रवृत्ति रोकने को अन्याय कहा।