इंदौर: स्कूलों में आज से शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, अहिल्या आश्रम स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया, कलेक्टर भी शामिल हुए
Indore, Indore | Apr 1, 2025 इंदौर जिले के सभी स्कूलों में आज से नया शिक्षण सत्र शुरू हो गया। इस मौके पर जिले भर में प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव समारोह का आयोजन सीएम राइज शासकीय अहिल्या आश्रम कन्या विद्यालय क्रमांक 2 में किया गया, जिसमें कलेक्टर आशीष सिंह भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूलों में प्रवेश उत्सव को महत्वपूर्ण बताया।