सैदपुर: मां के बगल में सोई किशोरी ने अज्ञात कारणों से एक साथ किया 2 विषाक्त का सेवन, गंभीर हालत में रेफर
सैदपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने अज्ञात कारणों से सल्फास व सिंदूर का एक साथ सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत जब बिगड़ी, तब जाकर परिजनों को पता चला तो वो उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।