हरदोई: जिलाधिकारी ने बताया कि गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक 16 फरवरी को होगी
Hardoi, Hardoi | Feb 11, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शाम को बताया कि जनपद में पशु चिकित्साधिकारियों द्वारा विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में दी गयी स्वलिखित रिपोर्ट्स को सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया था।रिपोर्ट्स के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा की गयी कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक 16 फरवरी को सायं 5 बजे कलेक्ट्रट में होगी।