हरदोई: पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने कोतवाली देहात का किया गया वार्षिक निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Feb 11, 2024 रविवार शाम पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी ने कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई।पुलिस अधीक्षक ने थाने में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस, जलपान की व्यवस्था, सीज किए गए वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किये।