मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल के विभिन्न थाना परिसर में शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित थाना के पदाधिकारी एवं अनुसंधान कर्ता के साथ समीक्षात्मक बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी, विधि व्यवस्था मजबूत करने पर बैठक हुई।