भूपालसागर: आकोला में किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर पालिका सख्त, 15 दिन की मोहलत के बाद बेदखली और कुर्की तय
हेमंत कुमार खटीक ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि आकोला नगर पालिका प्रशासन ने किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया है। नीलामी के जरिए आवंटित दुकानों के 48 किरायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किए गए हैं। कई दुकानदारों पर 5 लाख रुपए तक का बकाया है। EO ने स्पष्ट किया है कि 15 दिन में राशि जमा नहीं होने पर राजस्थान नगरपालिका अधिनियम की धाराओं के तहत बेदख