शिवपुरी नगर: सिरसौद बेयरहाउस के पास दर्दनाक हादसा: टायर बदलते समय ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौत
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के पास शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे एक दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक सुरेंद्र पाल की मौत हो गई। सरकारी गेहूं लेकर बेयरहाउस पहुंचे ट्रक का टायर बदलने के दौरान जैक में हवा भरते समय ट्रक आगे बढ़ गया और चालक उसके नीचे फंस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।