नवाबगंज: ज़ैदपुर व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया BJP का 47वां स्थापना दिवस, पं. उपाध्याय व मुखर्जी के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
बाराबंकी मे भाजपा जिला कार्यालय सहित ज़ैदपुर के विभिन्न स्थानाें पर पार्टी के 47वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम जनप्रतिनिधिगण और पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर ज़ैदपुर मंडल अध्यक्ष ने कहा की "राष्ट्र प्रथम" के संकल्प के साथ भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पार्टी निरंतर अग्रसर है।