कोंडागांव: कोण्डागांव में कोटवारों ने नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना दिया, सीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की जिला शाखा के बैनर तले आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे डीएनके मैदान में जिलेभर के कोटवारों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर कोटवारों का नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, पारिश्रमिक वृद्धि तथा वंशानुगत नियुक्ति व्यवस्था लागू करने की मांग की गई।