कटघोरा: कोरबा में बाइक गुम होने के सदमे में युवक ने लगा ली फांसी, दर्दनाक घटना
Katghora, Korba | Jul 27, 2026 कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बलगी खार निवासी 27 वर्षीय दीपक कुमार कंवर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह 8 बजे जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।