बांसवाड़ा: बामन पाड़ा गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को गंभीर चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
बामन पाड़ा गांव में शनिवार रात 10: 15 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को लगी गंभीर चोट, जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12:15 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि पीयूष पुत्र हीरालाल निवासी बामनपाड़ा का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।