बांसवाड़ा: घाटोल कस्बे में ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, युवक को चेहरे पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
घाटोल कस्बे में शनिवार रात 10:30 बजे ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में युवक को चेहरे पर लगी चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शनिवार रविवार मध्य रात्रि 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि विनोद पुत्र कांतीलाल निवासी लकेरीया का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।