बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शहर के भावसार मोहल्ला और सुरज पोल में गहराता जल संकट, बदबूदार पानी से परेशान लोग#jansamsya
गर्मी की शुरुआत के साथ ही बांसवाड़ा शहर के भावसार मोहल्ला, नाई मोहल्ला,मोचीवाड़ा,नागरवाड़ा और सुरजपोल क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। जहां पहले केवल ग्रामीण इलाकों में पेयजल समस्या नजर आती थी, वहीं अब शहरी क्षेत्र में भी पानी की किल्लत और खराब गुणवत्ता के संकट से जूझ रहे हैं।शनिवार दोपहर12 बजे शहरवासियो मनीष भावसार,किरण राठौड़, विक्की भाई आदि मौजूद रहे।