बांसवाड़ा: डायलाब तालाब के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को पैर पर लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
डायलाब तालाब के पास शनिवार शाम 7:30 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक को पैर पर लगी चोट, जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए शनिवार रात 8:30 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। परिजनों ने बताया कि राकेश पुत्र रूपा निवासी साग तलाई का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।