धार: गेहूं किसानों के लिए खुशखबरी: 7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर पंजीकरण शुरू
Dhar, Dhar | Jan 29, 2026 गेहूं किसानों के लिए बड़ी खबर: 7 फरवरी से समर्थन मूल्य पर पंजीयन शुरू होगा।रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। किसान एमपी किसान ऐप के माध्यम से निःशुल्क तथा एमपी ऑनलाइन, सीएससी और साइबर कैफे पर 50 रुपये शुल्क देकर पंजीयन करा सकेंगे।