दमोह: फुटेरा वार्ड के वर्ल्ड बॉस हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के साथ हुआ नववर्ष का आगाज, श्रद्धालुओं ने किया धर्म लाभ अर्जित
Damoh, Damoh | Jan 1, 2025 दमोह शहर के फुटेरा वार्ड स्थित वर्ल्ड बॉस हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज बुधवार दोपहर 12 बजे से भक्तों के द्वारा नए वर्ष की शुरुआत वर्ल्ड बॉस हनुमान जी के साथ की गई। जिसमें सर्व प्रथम पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में वर्ल्डबॉस हनुमानजी का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद श्री राम मंडल दमोह के द्वारा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा व कीर्तन किया।