दमोह: कंकाली माई चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Jan 1, 2025 दमोह शहर के चैनपुरा स्थित कंकाली माई चौराहा पर आज बुधवार शाम 6 बजे दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। जिसमें दोनों बाईकों पर सवार दो महिलाओं बच्चे सहित 4 लोगों को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल महिला अपने बेटे और सास के साथ हिंडोरिया इलाज कराने जा रही थी। उसी दौरान अचानक दोनों बाईकों की टक्कर हो गई।