बहराइच: नौतला गांव में घर में खाना बनाते समय लगी आग, मां-बेटी झुलसी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतला गांव में घर में खाना बनाते समय सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। जिससे मां और बेटी दोनों झुलस गई। इलाज के लिए दोनों को बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों का इलाज जारी है। जिसमें बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर मनोज चौधरी ने जानकारी देते हो बताया कि मां बेटी आई है। भर्ती कर इलाज जारी है।