बहराइच: बभनी गांव के पास बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, बुजुर्ग घायल हुआ
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सोमवार दोपहर को बुजुर्ग को ठोकर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। वही बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।