चंदला: चंदला में सड़क उन्नयन कार्य को लेकर हलचल, मकान-दुकान मालिकों की तहसील में पेशी
मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे चंदला नगर में चल रहे रोड उन्नयन कार्य के दायरे में आने वाले मकान और दुकान मालिकों की तहसील कार्यालय में पेशी हुई। इस दौरान प्रभावित लोगों ने प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर अपनी बात कैमरे के सामने रखी। लोगों ने मुआवजा, अतिक्रमण और निर्माण हटाने जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से उचित समाधान की मांग की।