बड़ौद: ग्राम जयसिंहपुरा निवासी 18 वर्षीय युवक की 13 अक्तूबर को कुवे में गिरने से हुई मौत
ग्राम जयसिंहपुरा निवासी गोविंद पिता गंगाराम राठौड़ 13 अक्टूबर रविवार को दोपहर 3 बजे घर से अपने कुवे पर गाय लेने गया था,गोविंद की कुवे में चप्पल तैरती हुई मिली,चौकी प्रभारी जोरावर सिंह सिसोदिया अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचना दी गई, एसडीआरएफ की टीम द्वारा रात्रि 7:00 तक गोविंद को कुवे से बाहर निकाला गया आज सोमवार को मृतक का पीएम किया गया