बड़ौद: आलोट रोड मार्ग पर रविवार सुबह 11 बजे बाइक सवार 43 वर्षीय शख्स सड़क दुर्घटना में घायल, ग्राम जहांगीरपूरा का खेड़ा निवासी
रामगोपाल पिता नारायण लाल उम्र 43 वर्ष जो आलोट रोड मार्ग पर रविवार सुबह 11:00 बजे बाइक से जा रहा था इसी दौरान सड़क दुर्घटना मे गंभीर घायल हो गया घायल को राहगीरों द्वारा बडौद के शासकीय अस्पताल पर लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है गंभीर घायल को आगर के जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है अस्पताल की तहरीर पर बड़ोद पुलिस मामले की जांच कर रही है