फिरोज़ाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को डबल डेकर बस में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जला, 52 यात्री सुरक्षित
थाना मटसेना क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के चलती एक डबल डेकर बस मे आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मृत्यु हो गई। अन्य सभी 52 सवारियों को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने इसको लेकर मीडिया को बयान जारी किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतक का नाम राजस्थान के ना