फिरोज़ाबाद: उत्तर थाना क्षेत्र के मरघटी रोड सत्यनगर के पास मैदान में मिली एक मजदूर युवक की सिर कटी लाश, मौके पर पहुंची पुलिस
थाना उत्तर क्षेत्र मरघटी रोड सत्यनगर के पास मैदान में शनिवार सुबह सात बजे क़रीबन एक मजदूर युवक की सिर कटी लाश पड़ी देख आते जाते राहगीरों के कदम रूक गये। किसी ने सूचना थाना पुलिस को दी। वहीं कुछ देर में ही युवक की शिनाख्त सोनू पुत्र अतर सिंह निवासी बघेल कालोनी थाना उत्तर के रूप में परिजनों ने आकर कर ली। बताया गया युवक बेलदारी करता था।