बहराइच: बहराइच में अधिसूचना लगते ही हरकत में आए प्रशासन, हटाए गए बैनर और होर्डिंग,नगर पालिका ईओ की अगुवाई में चला अभियन
चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा करते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार शाम से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के बैनर और होर्डिंग हटा दिया गया। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के तिथियां की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही देश के साथ जनपद में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।