बहराइच: बहराइच में वेयर हाउस में सुरक्षित रखवायी गईं ईवीएम व वीवी पैट मशीन ,मौजूद रहे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत ई.वी.एम. (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) तथा वी.वी. पैट संचालन की जनजागरूकता हेतु विधानसभावार आवंटित ईवीएम व वीवी पैट को जिला निर्वाचन कार्यालय, बहराइच स्थित वेयर हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है।