बहराइच: डीआईओएस कार्यालय पहुंचे बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
बोर्ड परीक्षा 2024 को संपन्न करने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए कर्मचारियों ने शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी करने वाले कार्मिकों का कहना है कि डीआईओएस द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ-साथ उन्हें भी तलब कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।