बहराइच: धरसवा नहर पुलिया के पास चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरसवा नहर पुलिया के पास से एक अभियुक्त को कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो अदद सिलेंडर,दो अदद भगौना,दो अदद ढक्कन बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात ने बताया कि चोरी के सामान के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।