लंका पुलिस ने मात्र 3 घंटे में तीन गुमशुदा बच्चों को खोजकर परिजनों को सकुशल सौंपा
Sadar, Varanasi | May 30, 2026 लंका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर तीन गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 29 मई को एक व्यक्ति ने थाना लंका में सूचना दी कि उसके तीन पुत्र, जिनकी उम्र 12, 11 और 10 वर्ष है, घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं और काफी देर तक वापस नहीं लौटे।