मधेपुरा: नया नगर वार्ड नंबर 1 का स्कूल वार्ड 2 में शिफ्ट होने से बाधित हुई बच्चों की पढ़ाई, DM को दिया आवेदन
मधेपुरा सदर प्रखंड के मदनपुर पंचायत के नया नगर वार्ड नंबर 1 के स्कूल को वार्ड नंबर 2 में शिफ्ट करने के बाद बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है स्कूल की दूरी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन कुमार ने जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन को एक आवेदन देकर पुनः वार्ड नंबर एक में ही स्कूल को संचालित करने की मांग की