झालरापाटन: झालरापाटन के मकान में आग से जल गया सामान, करीब 15 लाख रुपए का सामान और डेढ़ लाख रुपए नकद राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका
झालरापाटन के मदन विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक रिहायशी मकान में आग लग गई। आग से करीब 15 लाख रुपए का सामान और डेढ़ लाख रुपए नकद जल गए। मकान मालिक कोमल सिंह झाला ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वे काम से सूरजपोल गए थे। घर पर उनकी पत्नी अनीता कंवर अकेली थीं और बाथरूम में नहा रही थीं। इसी दौरान कमरे में आग लग गई।